– हिमांशु तिवारी
नई दिल्ली – अपराधियों में दहशत पैदा करने वाले चर्चित क्राईम शो ‘इंडियाज़ मोस्ट वांटेड’ बनाने और होस्ट करने वाले सुहैब इलियासी फिर से टीवी की दुनिया में दंगल 2 चैंनल पर अपनी नया क्राइम शो ‘क्राईम अलर्ट’ लेकर आ रहे है। उनका यह शो दंगल 2 पर 2 जुलाई 23 रविवार को दिन के 12.30 बजे प्रसारित होगा।
आप को बता दे सुहैब इलियासी ने ही सबसे पहले ज़ी टीवी पर मोस्ट वांटेड अपराधियों के खिलाफ एक घंटे के क्राईम शो ‘इंडियाज़ मोस्ट वांटेड’ की शुरुआत की थी। उनके शो की लोकप्रियता ऐसी थी ,कि दर्शक उनके इस कार्यक्रम का इंतज़ार करते थे। उनके शो के प्रसारण के बाद देश के मोस्ट वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी हुई थी।
सरकार द्वारा उन्हें विशेष सुरक्षा भी प्रदान की गई थी,अपराधी उनके नाम से ही दहशत खाते थे। उनके शो की टीआरपी नंबर वन रहती थी। उस समय न्यूज़ चैंनल नहीं हुआ करते थे। ज़ी टीवी पर उनका शो बंद होने के बाद दूरदर्शन और इंडिया टीवी पर इंडिया टीवी मोस्ट वांटेड,फरार कौन नाम से उनका शो आता था। आलिया प्रोडक्शन इस शो का निर्माण करता था। उनके द्वारा सहारा टीवी के लिये अँधा कानून शो भी बनाया गया था।
अब एक बार फिर से अपराध के खिलाफ वो दंगल 2 टीवी चैंनल पर ‘क्राईम अलर्ट’ शो लेकर आ रहे है। यह 45 मिनट का होगा, इसे दर्शको की पसंद को देख कर ही बनाया जा रहा है। उम्मीद है दर्शको को यह क्राईम शो ‘इंडियाज़ मोस्ट वांटेड’ की तरह ही पसंद आयेगा।
इस क्राईम शो को होस्ट करने वाले सुहैब इलियासी का कहना है कि वो दर्शको की पसंद को देखते हुए ही इस शो का निर्माण कर रहे है। उन्हें जो कुछ दिखाया जा रहा है ,उसमे मनोरंजन के साथ ही एक अच्छा सन्देश भी होना चाहिए जिससे अपराध पर अंकुश लग सके और अपराध के खिलाफ उनकी जंग कामयाब हो सके। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि उनका यह शो लोगो को ज़रूर पसंद आयेगा।