

रुद्रपुर – बाइक हादसे में दुर्घटना का शिकार हुए और सड़क पर तड़प रहे गंभीर रूप से घायल युवक के लिये विधायक शिव अरोरा किसी फ़रिश्ते से कम नहीं थे। उन्होंने मानवता की मिसाल पेश करते हुए तुरंत उस घायल युवक को अपनी कार से निजी अस्पताल पहुंचाया। जहाँ अब युवक का उपचार चल रहा है।
आप को बता दे विधायक शिव अरोरा अपने आवास से निकल कर पंतनगर यूनिवर्सिटी में कुलपति के साथ एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जब वो गाबा चौक पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक युवक जो बाईक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। सड़क पर पड़ा तड़प रहा था। उसके पैर में गंभीर चोट लगी हुई थी, काफी खून भी बह रहा था।

विधायक ने बिना देर किये युवक को अपनी कार में बैठाया और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जिससे युवक मका समय पर उपचार हो सका। घायल युवक जयपुर का बताया जा रहा है। विधायक शिव अरोरा की इस मानवता की प्रशंसा की जा रही है। इससे पहले भी एक परिवार के दुर्घटना ग्रस्त होने पर विधायक शिव अरोरा ने घायलों को हॉस्पिटल भर्ती करवा चुके है।
विधायक शिव अरोरा का कहना है कि मानवता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है,साथ ही उन्होंने सभी नागरिको से अपील भी की,कि यदि आपको भी कोई घायल अवस्था में दिखाई दे तो बिना देरी किये उसकी मदद करो। जिससे किसी का जीवन बच सके। आपकी थोड़ी से कोशिश किसी को जीवन बचा सकती है।
शिव अरोरा के इस कार्य की सराहना की जा रही है। उन्होंने अपनी बैठक से ज़रूरी इंसान की मदद को प्राथमिकता दी।