– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं नैनीताल लोकसभा के प्रत्याशी अजय भट्ट का जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रसाद वितरण कर अजय भट्ट की दीर्घायु की कामना की। जन्मदिन श्री नीलकंठ धाम शैलजा कॉलोनी में मनाया गया।
इस अवसर प्रदेश के मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि अजय भट्ट की जमीन से जुड़े हुए नेता है प्रत्येक कार्यकर्ता की वह चिंता करते हैं और उन्हें बहुत सारे कार्यकर्ताओं को राजनीति में आगे बढ़ने का भी काम किया है। विकास शर्मा ने कहा कि अजय भट्ट इसी तरह इस क्षेत्र की सेवा इसी प्रकार से करते रहे और इस नई सरकार में उन्हें पुनः मंत्री की जिम्मेदारी मिले ऐसी ईश्वर से कामना करते हैं।
इस दौरान जिला महामंत्री अमित नारंग, उत्तरी मंडल के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, दक्षिणी मंडल के महामंत्री सुनील ठुकराल, सोनू दास, संजय हैरी आदि लोग मौजूद थे।