

दिल्ली – बॉलीवुड की लगभग पांच सौ करोड़ की लागत से बनी महाकाव्य रामायण परआधारित आदिपुरुष रिलीज़ के बाद से ही विवादों में फस गई है। अब लगता है कि यह अपनी लागत भी मुश्किल से निकाल पायेगी।
इसके टपोरी संवाद और रामायण के किरदारों को जिस तरह फिल्म में पेश किया गया है ,उससे पूरे देश में उबाल आ गया था और लोग इसका खुलकर विरोध कर रहे थे। कई स्थानों पर फिल्मो का प्रदर्शन रोक दिया गया था। नेपाल में तो इसको लेकर बहुत गुस्सा है।
भारत में भी मनोज मुन्तशिर के लिखे संवादों ने फिल्म को विवादों में ला दिया है,हालांकि कि अब विरोध के बाद निर्माताओं द्वारा फिल्म के संवादों को बदल दिया गया है। लेकिन दर्शक इसे देखने सिनेमाहाल तक नहीं जा रहे है।
वीएफएस से बनाये गए दृश्य दर्शको के गले नहीं उतर पा रहे है। दर्शक आज भी रामानंद सागर की बनाई गई रामायण को याद करते है,कि किस तरह कलाकारों की पोशाक से लेकर उनके मृदभाषी संवाद और अच्छी लोकेशन के कायल है। अब वैसी दूसरी रामायण बनाना असंभव लगता है।

आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत ने किया था। जबकि टी सीरीज़ फिल्म्स एवं रेस्टोफाईल्स इसके निर्माता है। यह हिंदी के साथ ही तेलगु भाषा में भी फिल्माई गई। फिल्म में मुख्य राम की भूमिका में अभिनेता प्रभास थे। सीता की भूमिका में अभिनेत्री कृति सेनोन थी। लंकेश के राजा रावण की भूमिका में अभिनेता सैफ अली खान थे।
फिल्म का निर्माण वर्ष 2021 में शुरू हो गया था, इसके एडिटिंग आदि के बाद 16 जून 2023 को रिलीज़ किया गया था। इस फिल्म के संवाद मनोज मुन्तशिर शुक्ला द्वारा लिखे गए थे। उनके संवादों के कारण और किरदारों के कारण यह फिल्म विवादों में फंस गई। यह बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मो में शुमार थी और इसके हिट होने की चर्चा की जा रही थी। इसके प्रमोशन पर भी काफी खरकिया गया था। लेकिन टपोरी टाईप संवादों ने फिल्म की लुटिया डुबो दी।
कभी भी किसी भी धार्मिक किरदारों और दर्शको की भावनाओ से फिल्म के निर्माताओ को खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। आदिपुरुष की तरह उसका भी यही हाल होगा। फिल्म के रिलीज़ के समय राम भक्त हनुमान के लिए एक सीट सिनेमाघरों में आरक्षित करने का फैसला निर्माताओं द्वारा लिया गया था। लेकिन राम भक्त हनुमान ने फिल्म में उनका उपहास उड़ाने वाले फिल्म निर्माताओं को अपनी शक्ति दिखा दी है।