– इंडिया नज़र ब्यूरो
किच्छा – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा के रहने वाले और दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले संजय कुमार चड्डा को कानून और न्याय विभाग के आदेश के अनुसार भारत के राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के मामलो के लिये ग्रुप ‘ए’ का पैनल कौंसिल नियुक्त किया है।
आपको बता दे कि श्री चड्डा पिछले 28 सालो से दिल्ली में वकालत कर रहे है,उनकी लीगल फर्म बीएसके के लीगल पार्टनर भी है। उन्हें विधि विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है। उनकी इस विलक्षण प्रतिभा के सभी कायल है।
संजय कुमार चड्डा देश विदेश के टीवी चैनलों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर कानूनी डिबेट करते देकेः जा सकते है। प्रमुख रूप से आजतक, ज़ी न्यूज़, डीडी न्यूज़, न्यूज़ 24, टाइम्स नाऊ, एनडीटीवी, एबीपी न्यूज़ पर देखा जा सकता है।
उन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स और एलएलबी भी दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस ला सेण्टर से पूरी की है। उनकी खेलो में भी विशेष रूचि है। खेलो में वो भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है।
यही नहीं, उनके अंदर एक और प्रतिभा भी है, वो है मुक्केबाज़ी की 1990 के दसक में श्री चड्डा राष्ट्रीय स्तर की मुक्केबाज़ी में अपना लोहा मनवा चुके है। वर्तमान में देवभूमि शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है।
उनकी कामयाबी पर क्षेत्र के नागरिको, समाजसेवियों और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगो ने उन्हें बधाई दी है। किच्छा में उनके आने पर स्वागत भी किया जायेगा।