– इंडिया नज़र ब्यूरो
किच्छा – किच्छा चीनी मिल का नया बॉयलर फिर से जबाब दे गया. जिससे किसानो का गुस्सा बढ़ने के साथ ही क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ का पारा फिर से बढ़ गया और उन्होंने किसानो के हित में एक बार फिर से चीनी मिल शुरू न होने पर किसानो और अपने समर्थको के साथ चीनी मिल परिसर में धरने पर बेथ गये। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक चीनी मिल शुरू नहीं हो जाती उनका धरना जारी रहेगा।
आपको बता दे कि विगत 6 दिसंबर को चीनी मिल क पेराई सत्र शुरू नहीं किये जाने से क्षुब्ध विधायक तिलक राज बेहड़ चीनी मिल की पटरा चैन पर धरने पर बेथ गये थे। इसके बाद मिल प्रशासन के हाथ पाँव फूल गए थे और मिल के अधिशासी निदेशक द्वारा विधायक को पत्र द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया था कि चीनी मिल आगामी 8 दिसंबर की रात्रि के सुचारु रूप चल जायेगी। लेकिन आज जब विधायक तिलक राज बेहड़ चीनी मिल पहुंचे तो किसानो से यह जान कर कि चीनी मिल के बॉयलर में तकनीकी खराबी के चलते अभी पेराई शुरू नहीं हुई है।
विधायक तिलक राज बेहड़ किसानो और अपने समर्थको के साथ चीनी मिल परिसर में धरने पर बैठ गये। बाद में चीनी मिल के मुख्य अभियंता द्वारा विधायक से धरना खत्म करने का अनुरोध भी किया गया,किन्तु किसानो के हित में विधायक बिना चीनी मिल चले धरना खत्म करने पर राज़ी नहीं हुए।
विधायक का आरोप था कि किच्छा चीनी मिल का गन्ना निकटवर्ती सितारगंज चीनी मिल को स्थानांतरित किया जा रहा है। साथ ही गन्ना किसान अपने ट्रैक्टर ट्रालियों में दो दिन से मिल के बाहर ठण्ड में परेशान हो रहे है। किसानो के साथ मिल प्रशासन धोखेबाज़ी कर रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उनका कहना है कि चीनी मिल सुचारु रूप से शुरू होने तक उनका धरना जारी रहेगा।
कांग्रेसी नेता गणेश उपाध्याय ने कहा कि चीनी मिल द्वारा इस बार जिस तरह का रवैया अपनाया गया है,उससे किसानो में ज़बरदस्त आक्रोश है। यदि समय रहते चीनी मिल शुरू नहीं हुई तो किसान बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रसासन की होगी। इस धरने में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कुमार कोली, नगर अध्यक्ष भूपेंदर चौधरी, एनयू खान, गुड्डू तिवारी,गणेश उपाध्याय,
नज़ाकत खान, लियाकत अंसारी,गौरव बेहड़, अक्षय बाबा,दिलीप सिंह बिष्ट, ओम प्रकाश दुआ सहित तमाम किसान और कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।