– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – फ़िल्म,टीवी,गायन और एक्टिंग के क्षेत्र में अपना नाम रोशन करने वालो की स्ट्रगल कहानियों दिखाने वाले दो भाइयो दीपक गौतम और चन्दन गौतम के यूट्यूब चैंनल ‘फ़िल्मी चाणक्य’ इस बार संडे को ‘इंडिया नज़र’ के सौजन्य से भोजपुरी गायक, एक्टर,लेखक राजा ठाकुर की स्ट्रगल कहानी से अपने दर्शको को रूबरू करायेगा।
राजा ठाकुर ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा के निवासी है,लेकिन उनके भीतर की कला प्रतिभा ने छोटे से शहर किच्छा से अपना फ़िल्मी और गायन का सफर शुरू किया था,जो अबअपनी रफ़्तार पकड़ रहा है। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि उत्तराखंड में ऐसी बहुमुखी प्रतिभाये भी रहती है। लेकिन उनके वारे में बहुत कम ही लोग जान पाते है। ऐसी प्रतिभाओ को ढूंढ ढूंढ कर उनके स्ट्रगल की कहानियों को अपने सवालों के माध्यम से यूट्यूब चैंनल ‘फ़िल्मी चाणक्य’ के माध्यम से प्रस्तुत कर रहे है।
इस बार दो भाइयो के ‘फ़िल्मी चाणक्य’ चैंनल पर फ़िल्मी और गायकी के क्षेत्र में सवालों के जबाब उभरते युवा गीतकार,गायक और एक्टर राजा ठाकुर ने बहुत ही ख़ूबसूरती से दिये। एंकर दीपक गौतम ने इंडिया नज़र को बताया कि राजा ठाकुर हिंदी,भोजपुरी के साथ कुमाऊंनी भाषा में लिखते और गाते है। उनकी कुमाऊंनी एल्बम ‘मयूरी ड्यूटी बॉर्डरा’ निकल चुकी है जिसमे उन्होंने उदित नारायण के गाये गीत पर एक्टिंग की है। इसके अलावा भी उनकी कई भोजपुरी और हिंदी की एल्बम निकल चुकी है। हिंदी फिल्म ‘फूहड़ सिनेमा में भी वो एक गेस्ट रोल को बखूबी निभा चुके है।
श्री गौतम के अनुसार राजा ठाकुर की निकट भविष्य में दो भोजपुरी फिल्मो के लिये बात चल रही है और फिलहाल वो एक हिंदी फिल्म की शूटिंग करके वापस आये है। उनसे सवालों और उनकी प्रतिभा को इस संडे अपने दर्शको से रूबरू करवायेंगे। दीपक गौतम ने ऐसी सभी प्रतिभाओ से अपील भी की है कि यदि उनके भीतर कोई ऐसे प्रतिभा है तो वो ज़रूर संपर्क करे। ताकि उनको अपने दर्शको से रूबरू करवा सके।इंडिया नज़र भी ऐसी प्रतिभाओ को आमजन से रूबरू करवायेगा साथ ही सम्मानित भी करवायेगा।