– इंडिया नज़र ब्यूरो
रूड़की : उत्तराखंड के भाजपा के बाहुबली विधायक जो खुद को राजा कहलवाना पसंद करते है,ऐसे दबंग विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की उनके ही क्षेत्र के लोगो ने शवयात्रा निकाल दी। जिससे लोगो में यह चर्चा शुरू हो गई है कि अब विधायक की अपने क्षेत्र में मतदातयाओ के बीच साख काम हो रही है।
विवादों के राजा विवादों में ही रहते है,एक विवाद खत्म होता है तो दूसरा शुरू हो जाता है।खानपुर क्षेत्र से चुने गए विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का अब उनके ही गृह क्षेत्र में विरोध शुरू होने लगा है। जो विधायक की प्रतिष्ठा के साथ आगामी होने वाले विधान सभा चुनाव में भी खतरे की घंटी है। उनके ही क्षेत्र में उनकी शवयात्रा निकलने का नजारा हैरान करने वाला है। जो कुछ हुआ वो विधायक के लिए तो शर्मनाक है साथ ही इससे भाजपा की भी बदनामी हो रही है।उनके ही विधानसभा क्षेत्र में में शव यात्रा ही नहीं निकाली गई बल्कि अंतिम संस्कार भी किया गया।
खानपुर विधानसभा की क्षेत्र भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह गढ़ कहा जाता है। लेकिन खानपुर विधानसभा के भारूवाला गांव में चैंपियन का लोगों ने विरोध किया। लोगों ने गांव में विधायक चैंपियन की शव यात्रा निकालकर अंतिम संस्कार किया।
खानपुर विधानसभा के भारूवाला गांव के लोगों ने खानपुर विधानसभा के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की शव यात्रा निकाली । यात्रा में पूरे गांव के लोग मौजूद रहे। विधायक के बेटे दिव्य प्रताप सिंह को भी कार्यकर्ताओं की नाराज़गी झेलनी पड़ी थी। लोगो ने उन्हें काले झंडे दिखाकर विरोध किया था। ऑडियो वायरल होने के बाद खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर अभद्र भाषा का आरोप एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने लगाया था औऱ पुतला दहन कर मांफी मांगने की मांग की थी। चैंपियन ने वीडियो जारी कर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को बच्चे समान बताया था और खेद प्रकट किया था। लेकिन लोगों में अभी भी बेहद गुस्सा है।