– इंडिया नज़र ब्यूरो
किच्छा – विधायक तिलक राज बेहड़ ने बरसातों से पूर्व किच्छा विधानसभा के अंतर्गत प्रशासन की तैयारियों के लेकर अपनी चिंता जाहिर की। इस दौरान उन्होंने बताया कि हर वर्ष किच्छा पुरानी गल्ला मंडी में गोला नदी में बाढ़ जैसे हालत हो जाते है। पिछले वर्ष भी ये ही स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। उनके द्वारा मौका मुआयना भी किया गया था | पुरानी गल्ला मंडी के ऊपर हमेशा बाढ़ आने का खतरा बना रहता है |
विधायक बेहड़ ने जानकारी देते हुए बताया इस सम्बन्ध में उनके द्वारा जिला व राज्य प्रशासन से पुरानी गल्ला मंडी में गोला नदी में ठोकरे बनाये जाने की मांग रखी गयी है। इस सम्बन्ध में लगभग 5 करोड़ रूपये के आंगणन बनाकर शासन के समक्ष प्रस्तुत किये जा चुके है। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री जी से मिलकर भी मांग की थीं | बरसातों से पूर्व इन ठोकरों का निर्माण कराया जाना बहुत ज़रूरी है,किन्तु सरकार इसको गंभीरता से नहीं ले रही है|
इससे पूर्व ‘जन संवाद’ कार्यक्रम के तहत पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास विकास स्थित कार्यालय पर तमाम क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं रखी। जिस पर विधायक बेहड ने उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उसके निदान के लिए निर्देश दिये।
जनता संवाद आयोजन में क्षेत्रवासियों ने उन्हें राशन कार्ड, पेंशन, बिजली के बिल, पानी , स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी तमाम समस्याएं उनके सामने रखी। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना |
श्री बेहड ने अपने कार्यालय में सभी क्षेत्रवासियों को ईद उल अजहा और गंगा दशहरा की बधाई दी। इस दौरान वह से जीवन सिंह दानु,,चन्द्र शेखर जोशी, ईश्वर सिंह दुबडिया,पान सिंह मेर, बहादुर सिंह बिष्ट, दीगर सिंह कोरंगा आदि लोग उपस्थित थे |