– रुद्रपुर की जनता का सपना होगा साकार 50 वर्ग मीटर से नीचे के लोगो को निशुल्क मिलेगा मालिकाना हक का पट्टा– भाजपा विधायक शिव अरोरा का हुआ संकल्प पूरा
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – रुद्रपुर क्षेत्र सबसे बड़े मुद्दों में से एक जिसको लेकर वर्षों वर्ष से संघर्ष राजनीति होती रही है। वह मुद्दा था नजूल भूमि पर मालकिना हक का, जिसको लेकर आज विधायक शिव अरोरा ने काशीपुर बाईपास रोड स्थित सिटी क्लब में एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर के नजूल भूमि पर निवासरत हजारों गरीब परिवारों का सपना अब साकार होने जा रहा है। विधायक ने जानकारी दी कि 50 वर्गमीटर से नीचे के 2600 परिवारों की फाइल प्रकिया तैयार हो गयी हैं। जिसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं 6 मार्च को गांधी पार्क में उनको उनके आशियाने का स्वामित्व पत्र पट्टा सौपने आ रहे हैं, जिसको लेकर एक बड़े कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। हम सभी 2600 परिवारों को घर घर जाकर निमंत्रण पत्र भेजकर उनको गांधी पार्क आने हेतु आमंत्रण भी भेजेंगे। जिससे वो अपने आशियाने का पट्टा हासिल कर सके।
विधायक शिव अरोरा ने कहा नजूल पर मालिकाना हक सबसे बड़ा मुद्दा हैं, जिसको लेकर पूर्व के जनप्रतिनिधियों द्वारा सिर्फ वादों की खोखली राजनीति की ओर धरातल पर जनता को निराशा ही हाथ आयी। रुद्रपुर विधानसभा चुनाव 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिपाही के रुद्रपुर की सेवा हेतु उनको प्रत्याशी बनाया गया तो उनके 12 बिंदुओं के चुनावी संकल्प पत्र बनाया था। जिसमे उन्होंने कहा था कि विधायक बनने के बाद वह अपने वादे को निभायेगे ओर उनके वादों पर 2022 में जनता ने मुहर लगकर उनको विधानसभा जीतकर भेजा ओर 25 मार्च को सदन में उन्होंने सबसे पहले नजूल भूमि पर मालिकाना हक के विधायक को सदन में रखा था।
वही 11 मई 2022 को पन्तनगर में ऊधम सिंह नगर की विधानसभा समीक्षा बैठक लेने आये जिसमे विधायक शिव अरोरा ने नजूल नीति जो वर्ष 2021 में आई थी। उसमें तकनीकी जटिलता इतनी थी कि उस नीति में एक भी व्यक्ति को मालिकाना हक नही मिला। जिसके बाद विधायक ने उसके संशोधन सम्बोधित तीन पेज का ड्राफ्ट सम्बोधित सचिव को दिया और 16 मई को मुख्यमंत्री द्वारा केबिनेट में लाकर उस नजूल नीति के संशोधन को पास कर पॉलसी जारी कर दी। जिसके बाद से जिला शासन स्तर पर पहले चरण में 2600 लोगो को उनके भूमि का मालिकाना हक मिलने जा रहा है। पहले चरण में इंद्रा बंगाली कालोनी, रम्पुरा, भदईपुरा, दूधिया नगर, पहाड़ गंज, के लोगो को मुख्यमंत्री उनका स्वामित्व पत्र सोपेंगे जिसमे बाद से उनकी वह भूमि हर प्रकार से उपयुक्त हो जाएगी,
विधायक शिव अरोरा ने कहा मेरे लिये यह भावुक पल हैं कि जनता से किये वादे को मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृतत्व में पूरा होने जा रहा है। इसके बाद चरणबद्ध रूप से पूरे रुद्रपुर क्षेत्र में नजूल भूमि का मालिकाना हक देने का कार्य किया जायेगा। जिसमे दस हजार परिवार को लाभान्वित होंने की संभावना है, यह धामी सरकार की कार्यशैली हैं जो बिना एक रुपया खर्च किये 50वर्ग मीटर से नीचे के लोगो को निशुल्क मालिकाना देने का कार्य कर रही है।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि ‘हमने जो कहा वो किया’ महज दो वर्ष से कम समय के कार्यकाल के अपने वादे को अमली जामा पहना दिया। चुनाव में मिले आशीर्वाद का कर्ज उतारने का मुझे सौभाग्य मिला है।
विधायक शिव अरोरा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रुद्रपुर क्षेत्र से विशेष लगाव है और एक के बाद एक बड़े बड़े कार्यो को हम धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे है। इस दौरान पत्रकार वार्ता में दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, जिला महामंत्री अमित नारंग, विनय बत्रा, धीरेंद्र मिश्रा, भाजपा नेता सुरेश कोली, मडल अध्यक्ष धर्म सिंह कोली, मयंक कक्कड़, योगेश वर्मा, राधेश शर्मा व अन्य लोग मौजूद थे।