– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – आगामी 21 दिसंबर को रुद्रपुर सिटी क्लब में आयोजित होने वाले जिला कार्यकर्ता सम्मलेन को सफल बनाने के लिये जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा द्वारा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारियो के साथ सिटी क्लब में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि ऊधम सिंह नगर जिले का रुद्रपुर सिटी क्लब मे ‘जिला कार्यकर्ता सम्मलेन किया जा रहा है। इस कार्यकर्ता सम्मलेन में कांग्रेस के विधायक, जिला कार्यकारिणी, ग्रामीण, नगरीय एवं वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओ को आमंत्रित किया गया है। जिससे संगठन को मज़बूत किया जा सके। इस समेलन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कारन माहरा,यशपाल आर्य सहित प्रदेश के पदाधिकारी शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन में कांग्रेस के संगठन को मज़बूत करने के लिये मंथन किया जाएगा। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव एवं स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस अपनी रणनीति तय करेगी और जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन करेगी। जिससे भाजपा शासन की नींद खुल सके।
वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता पुष्कर राज जैन ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है ,कांग्रेस इसे बचाने का काम कर रही है। उन्होंने मीडिया से भी आह्वाह किया कि वो लोकतंत्र को बचाने में कांग्रेस का सहयोग दे। जिससे लोकतंत्र के मंदिर को बचाया जा सके।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सी पी शर्मा ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य की और केंद्र की सरकारे आमजन को झूठे वादे करके बाटने में लगी हुई है। कांग्रेस जो कहती है उसे पूरा भी करती है। जैसे कर्नाटक में सरकार बनते ही अपनी गारंटी के सभी वाडे पूरे कर दिए। भाजपा पर आरोप लगाते हुए सीपी शर्मा ने कहा भाजपा शासित कई राज्यों में गैस सिलेंडर पाँच सौ में मिल रहा है लेकिन उत्तराखंड में ऐसा क्यों नहीं हो रहा है ?
इसके पत्रकार वार्ता में कांग्रेसी नेता सौरभ चिलाना और अनिल शर्मा ने भी सम्बोधित किया और कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही राष्ट्रीय मीडिया की निष्पक्षता पर सवाल भी खड़े किये। उन्होंने कहा कि मीडिया सही खबरे नहीं दिखा रहा है। जिससे देश का वातावरण खराब हो रहा है।
इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व पार्षद मोहन खेड़ा, बाबू अली, कांग्रेस नेता संदीप चीमा सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।