![Bansal New](https://www.indianazar.com/wp-content/uploads/2022/10/Bansal-New-300x150.jpg)
![Kashi Gardan-1](https://www.indianazar.com/wp-content/uploads/2023/07/Kashi-Gardan-1-300x296.jpg)
![Gadar 2](https://www.indianazar.com/wp-content/uploads/2023/07/Gadar-2-300x154.jpg)
फिल्म रिव्यू – ‘ग़दर 2’
कलाकार – सनी देयोल,अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर,लव सिन्हा,मनीष बाधवा
निर्देशक – अनिल शर्मा
निर्माता – जी स्टूडियोज़, कमल मुकुट, अनिल शर्मा
लेखक – शक्तिमान तलवार
रेटिंग – 4/5
![Himanshu](https://www.indianazar.com/wp-content/uploads/2023/05/Himanshu-198x300.jpg)
मुंबई – फिल्म अभिनेता सनी देयोल,अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा अभिनीत चर्चित फिल्म ‘ग़दर 2’ आज रिलीज़ हो गई है। पहले दिन मल्टीप्लेक्स सहित देश के सिनेमाघरों में टिकट खिड़कियों पर भीड़ लगी रही। सनी देयोल का हथोड़ा फिल्म में चल गया। अब यह आगे देखना है कि आगे भी क्या यह इतने दर्शक बटोर पायेगी। यह फिल्म ही कई लोगो का भविष्य भी तय करेगी।
आपको बता दे बॉलीवुड में फिल्म अभिनेता सनी देयोल की ‘ग़दर’ 2001 में रिलीज़ हुई थी,जो बॉक्स आफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म डायलॉग बच्चे-बच्चे की जुबान पर रट गये थे। इसकी जमकर प्रशंसा हुई थी। अब ‘ग़दर 2’ ने भी पहले दिन से ही अपना करिश्मा दिखाना शुरू कर दिया है। इस फिल्म में भी सनी देयोल तारा सिंह बनकर ग़दर मचाते नज़र आ रहे है। दर्शक उनके तारा सिंह के रोल पर फ़िदा है।
ग़दर 2 में सनी देयोल,अमीषा पटेल,उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा लीड रोल में नज़र आ रहे है। फिल्म में अभिनय तो अच्छा है। लेकिन कहानी में काफी झोल है और पुरानी ग़दर फिल्म के कई सीन रीमेक करने की कोशिश की गई है। वो फिर पाकिस्तानी जनरल से उलझते है और पुरानी दुश्मनी दुश्मनी को दिखाने की कोशिश की गई है।
![Gadar](https://www.indianazar.com/wp-content/uploads/2023/08/Gadar-300x169.jpg)
फिल्म की कहानी में कुछ नयापन नहीं है,जो दर्शको को निराश करता है, लेकिन मारधाड़ के सीन देखकर और सनी देयोल का हथौड़ा देखकर दर्शक सीटिया ज़रूर बजाते है। कहानी में सब बनावटी दिखता है। अगर लेखक ने कहानी में कुछ नया डाला होता तो यह फिल्म कुछ अलग ही जलवा दिखाती। आज पहले दिन तो फिल्म ने ग़दर मचा दिया अब यह देखना होगा कि आगे भी यह ग़दर मचा पायेगी या नहीं ? अगर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हो जाती है तो इसके तीसरे संस्करण बनने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है।
वही ग़दर 2 फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा के पुत्र उत्कर्ष शर्मा ने एक हिट दी है,कि फिल्म की कामयाबी के बाद इसकी कहानी को आगे ग़दर 3 के रूप में आगे बढ़ाया जा सकता है।