![Bansal Sarees](https://www.indianazar.com/wp-content/uploads/2021/02/Bansal-Sarees-300x148.jpg)
![Ajay Bhatt-1](https://www.indianazar.com/wp-content/uploads/2021/03/Ajay-Bhatt-1-300x161.jpg)
– अज़हर मलिक
काशीपुर – ‘क्षेत्र में विकास कार्यो को अब फिर से गति मिलेगी। कोरोना के कारण जो विकास कार्य अधूरे रह गये हैं, उन्हें पूरा कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। कोरोना का प्रकोप अब कुछ कम हुआ है लिहाजा विकास कार्यो को गति दिया जाना आवश्यक है। अब सड़क, पेयजल आदि पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।’
यह बात नैनीताल – ऊधम सिंह नगर के भाजपा सांसद अजय भट्ट ने काशीपुर के ग्राम गढ़ीनेगी में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कही। सांसद यहां तीसरी बार दौरे पर पहुंचे थे। भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया। साथ ही इस मोके पर लोगो ने क्षेत्र की समस्याओ से भी सांसद को रूबरू करवाया। जिस पर सांसद अजय भट्ट ने अधिकारियों से समस्याओ का समाधान कराने के निर्देश दिये।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि एक लाख दस हजार कुन्तल धान पोर्टल पर नहीं चढ़ पाने के कारण किसानों का भुगतान रूका हुआ है। उसे शीघ्र दिलाने का प्रयास किया जायेगा। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद श्री भट्ट ने आमजन से भी मुलाकात कर उनकी समस्यायें सुनी और उन्हें शीघ्र दूर करने का भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि विकास कार्यो में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले क्षेत्र के अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करने की तरफ कदम बढ़ाए जाएंगे।
इस दौरान सांसद अजय भट्ट के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।