



रुद्रपुर – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस ने ट्रैफिक अभियान चला कर ट्रैफिक नियमो के कड़ाई से पालन करने के लिये आम नागरिको को रूल्स की जानकारी देकर जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत ट्रैफिक नियमो की अवहेलना करने वाले कालको का चालान भी किया गया।

आपको बता दे कि कुछ लोगो द्वारा दोषपूर्ण फर्जी नम्बर प्लेट का प्रयोग किया जाता जाता है। बिना नम्बर प्लेट के काफी वाहन सड़को पर दनदना रहे है। जिससवे दुर्घटनाओं का हमेशा भय बना रहता है। साथ ही अपरादि पृवत्ति के तत्वों द्वारा बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाये जाते है। पुलिस के इस अभियान से अपराधियों पर भी अंकुश लगेगा।
पुलिस का कहना है कि नशे में वाहन चलाना व ISI मानकों के विपरीत हैलमेट पहनकर दुपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध भी कालानी कार्यवाही की गई है।
यह अभियान 5 अगस्त से 15 दिवसीय चलाया गया है।
इस अभियान के दौरान वाहनों में दोषपूर्ण फर्जी नम्बर प्लेट, बिना नम्बर प्लेट के वाहन चलाने वाले कुल 1680 वाहनों का चालान कर 44 वाहन सीज किये गये। नशे में वाहन चलाने पर कुल 31 वाहनों का चालान कर सभी वाहन सीज किये गये। ISI मानकों के विपरीत हैलमेट पहनकर दुपहिया वाहन चलाने वाले कुल 349 वाहनों का चालान कर 24 वाहन सीज किये गए।
ऊधमसिंह नगर जिले के पुलिस द्वारा अपील की गई है कि वो अपने वाहनों में सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा जारी नम्बर प्लेट (जो स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हो) का उपयोग करे, नशे में वाहन न चलाने तथा समस्त दुपहिया वाहनों मे ISI मानकों के अनुरूप हेल्मेट का उपयोग करे और ट्रैफिक रूल्स का पालन करे।