



रुद्रपुर – भाजपा विधायक शिव अरोरा ने आज भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर अपना अपना दम साबित कर दिया। इस यात्रा की काफी समय से तैयारियां चल रही थी। यह विधायक की दूसरी तिरंगा यात्रा है। इस यात्रा में विधानसभा क्षेत्र के गॉवो से बाईक पर सवार होकर तिरंगे लहराते हुए युवा शामिल हुए।


विधायक शिव अरोरा ने तिरंगा यात्रा के समापन पर सभी शामिल कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया और उन्हें रैली में शामिल होने पर धन्यवाद दिया। शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। पिछले साल की तरह इस बार भी हर घर तिरंगा लहराएगा।


उन्होंने क्षेत्रवासियों से हर घर तिरंगा हर दिल तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि इस आजादी के लिए लाखों देशभक्तों ने कुर्बानियां दी हैं. तभी आज हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र है, देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। .
भव्य तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता सुशील गाबा भी अपने साथियों के साथ शामिल हुए. अपने बेबाक बयान के लिए मशहूर यह युवा नेता इस दौरान बिल्कुल अलग लुक में दिखे. धोती कुर्ता पहने हुए सुशील पूरे रास्ते पैदल चले।
यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट भी शामिल हुए उन्होंने कहा यह तिरंगा हमारी शान है। देश की आज़ादी के लिये हमारे कितने स्वतंत्रता सेनानी शहीद हुए है। हमे उन्हें नमन करना चाहिए।
तिरंगा यात्रा में नगर निगम मेयर रामपाल,विकास शर्मा,हिमांशु गाबा,मयंक कक्कड़,सोनू वर्मा,वेद ठुकराल, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।