


– विधायक बेहड़ की मांग पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अपनी मुख्यमंत्री घोषणा में संशोधित करने के आदेश देकर अब ‘लेफ्ट पाहा नहर’ की कवरिंग डेढ़ किलोमीटर से बढ़ा जार साढ़े चार किलोमीटर कर दिया।

किच्छा – क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर किच्छा की विकास योजनाओं की स्वीकृति की मांग की थी। जिसमे मुख्य रूप से नगर के मध्य बहने वाली लेफ्ट पाहा नहर की कवरिंग का कार्य प्रमुख था। वर्तमान में इसकी डेढ़ किलोमीटर की कवरिंग का कार्य चल रहा है,किन्तु यदि इसको बढ़ा कर सिरौली कला हाईवे तक नहीं बढ़ाया गया तो इसका आमजन को कोई लाभ नहीं मिलेगा।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने ‘इंडिया नज़र’ को बताया कि ‘मुख्यमंत्री की इस योजना’ के वारे में उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात करके उनसे इसकी लम्बाई सिरोली कला हाईवे तक तीन किलोमीटर और बढ़ने की मांग की। जिसपर तत्काल मुख्यमंत्री द्वारा अपनी इस योजना में संशोधन कराने के सचिव घोषणा को आदेश देकर इस योजना को बढ़ा दिया है। जल्द ही इस योजना के कार्यान्वित होने के बाद नगर की गन्दगी के साथ ही आम जन को एक लिंक मार्ग भी मिल जायेगा जिससे यातायात भी सुगम होगा।

पत्रकारों को जानकारी देते हुए तिलक राज बेहड़ ने बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री की घोषणा संख्या 108/2019 के तहत 1500 मीटर (1.5 किलोमीटर) लेफ्ट पाहा नहर की कवरिंग स्वीकृत की गयी थी, जबकि शेष तीन किलोमीटर नहर कवरेज का कार्य मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल नहीं किया गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया है।
विधायक बेहड ने कहा की किच्छा विधानसभा में लगातार विकास कार्य किये जा रहे है ,शीघ्र ही किच्छा में एक करोड़ की विधायक निधि से तीन स्वागत द्वारो (एंट्री गेटो) का निर्माण कराया जायेगा। जिससे नगर में शोभा बढ़ेगी।

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि गोला नदी से बचाव के लिये पुरानी गल्ला मंडी में ठोकरों के निर्माण के लिये भी वो प्रशासन के साथ मुख्यम्नत्री से मिलेंगे। जिससे निकट भविष्य में आबादी क्षेत्र को बचाया जा सके। उनके कार्यकाल में ही पानी का बहाव रोकने के लिये ठोकरे बनाई गई थी। पुनः इसको बनाने की ज़रुरत है। उन्होंने गोला नदी क्षेत्र का मौका मुआयना किया और बचाव के लिये अधिकारियों को आवशयक दिशा निर्देश दिये।
पत्रकार वार्ता के दौरान नगर पालिका चैयरमेन दर्शन सिंह कोली, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बबलू चौधरी भी मौजूद थे।