
– अपने इंटरव्यू में वर्तमान विधायक पर राजेश शुक्ला ने क्या लगाया आरोप ?– विधायक न होते हुए भी अपने दरबार लगा कर कर रहे है,लोगो की समस्याओ का समाधान।– अपने विधायक कार्यकाल में मंज़ूर कराई गई करोडो की विकासिये योजनाओ पर कर रहे है काम।– विधायक न होते हुए भी राजनीतिक रूप से मज़बूत स्तम्भ के रूप में उभर रहे है राजेश शुक्ला– आमजन का कहना है कि यदि राजेश शुक्ला विजयी हो जाते तो क्षेत्र का विकास दुगनी गति से होता।

किच्छा – ”भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का रुद्रपुर या किच्छा निवास हो,उनके दरबार में फरियादियो का तांता लगा रहता है। वो किसी को निराश नहीं करते है,मामूली समस्याओ को तुरंत समाधान कराने के लिये अपने कार्यकर्ताओ को दौड़ाते है और बड़ी समस्याओ के लिये अधिकारियो के पास पीड़ितों को भेज कर उनका समाधान कराते है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके परम् मित्र है,उनके पास भी समस्याओ के समाधान के लिये जाते रहते है। ”

अब भले ही वो क्षेत्र में विधायक नहीं है,लेकिन उनका दबदबा कायम है और उनका ‘डंका’ आज भी क्षेत्र में बज रहा है। किसी का दुःख हो या ख़ुशी उनका करवा पहुंच कर वो उसमे शामिल ज़रूर होते है। उनका गुस्सा भी कपूर के धुवे की तरह मिनटों में उड़ जाता है। वो मन में किसी से कोई बैर नहीं रखते है।
इंडिया नज़र से खास बातचीत में राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने हल्द्वानी की सभा में किच्छा सेटेलाइट एम्स बनाने की घोषणा की थी। कांग्रेस ने इसे हवाई घोषणा कह कर मज़ाक उड़ाया था। अब केंद्र सरकार ने 700 करोड़ रूपये की राशि जारी कर दी गई है।
इसके अलावा रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के लिए 350 करोड़ रुपए की धनराशि भारत सरकार से, किच्छा में भारत सरकार से मॉडल डिग्री कॉलेज, राज्य सरकार से किच्छा में नया हाईटेक बस अड्डा, पंतनगर नगर पालिका, लालपुर नगर पंचायत, किच्छा में मुंसिफ कोर्ट व एसडीएम कोर्ट की स्थापना सहित इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अमृतसर-कलकत्ता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए भूमि आवंटन कराने में सफलता पाई।
राजेश शुक्ला ने बताया कि लेफ्ट पाहा नहर की कवरिंग के लिये प्रदेश सरकार से 5 करोड़ रुपए की धनराशि अवमूक्त कर दी है। जिसपर जल्दी कार्य शुरू हो जायेगा और चीनी मिल से लेकर सिरौली कला के लोगो को लिंक मार्ग मिलेगा साथ ही उनका आवागमन भी सुलभ होगा। इसके लिए प्रथम चरण की राशि दो करोड़ 15 लाख 34 हजार रूपए का उपयोग होकर विद्युत लाईन पोल एवं पेयजल पाइप की शिफ्टिंग भी हो चुकी है। इस कार्य से नगर के बीचो बीच गन्दगी की समस्या से निजात मिलेगी और स्वच्छता की आभा बिखरेगी।
पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि उनके कार्यकाल में स्वीकृत योजनाओ की राशि विकास के लिये अवमुक्त हो रही है। इससे क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने कहा वर्तमान जनप्रतिनिधि बिना किसी राजनीति भेदभाव के विकसिये कार्य करे। देखिए वीडियो राजेश शुक्ला ने क्या कहा :-
उन्होंने कहा ”आज भले ही मैं विधायक नहीं हूँ,लेकिन अपनी जिम्मेदारी का मुझे बोध है,राजनीतिक जीवन में पद आते जाते रहते है। आपसे जो लोग उम्मीद रखते है उनकी कसौटी पर खरा उतरना ज़रूरी है,क्यों कि उनको आप पर विश्वास होता है। यह विश्वास एक दिन में कायम नहीं होता है। इसके लिए लम्बा जीवन देना होता है,मेरा यह सौभाग्य है कि लोगो का मुझ पर बहुत विश्वास है। उन्होंने पूर्व दिंवगत मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की तरह दलगत राजनीती से हटकर विकास कार्य करने की बीत वर्तमान जनप्रतिनिधि से की है।”
राजेश शुक्ला की सोच है कि विकास के मामले में सबको साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए,जिससे विकास को गति मिलती रहे। आज भी वो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर केंद्रीय मंत्रियो के पास कुछ न कुछ विकास की मांग लेकर जाते रहते है। जिसमे से उन्हें अधिकाँश में कामयाबी मिली है।
राजनीति की विचार धाराये भले ही अलग अलग हो,लेकिन जब विकास की सोच होगी तो राजेश शुकला जैसे लोग राजनीति में सक्रिय भी रहेंगे ओर समस्याओ के समाधान के लिये गंभीरता से मंथन भी करते रहेंगे। जिससे आमजन की समस्याओं का समाधान हो सके।
नगर निकाय चुनाव के लिये तैयार कर रहे है रणनीति
राजेश शुक्ला ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव के लिये वो किच्छा क्षेत्र के सभी वार्डो में कार्य कर रहे है और रणनीति बना रहे है। शासन द्वारा आरक्षण प्रक्रिया होने के बाद यहा जो भी सामान्य,अनुसूचित जाति या पिछड़ा सीट होगी उसके बाद ही का भाजपा अपने प्रत्याशियों का चयन करेगी। भाजपा कार्यकर्ता इसकी तैयारी कर रहे है।