

किच्छा – उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ० गणेश उपाध्याय पर किच्छा कोतवाली पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने से कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू ,व प्रदेश सचिव संजीव कुमार के नेतृत्व में किच्छा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए ऊर्जा अधिकारी एस डी ओ दिनेश चन्द्र गुरुरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरु कहा कि यदि जल्दी एसडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो एक व्यापक जन आंदोलन चलाया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह ने किच्छा कोतवाली पुलिस पर भाजपा सरकार के दवाब में कार्य करने का आरोप लगाया है।
उन्होने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए दिनेश चन्द्र गुरुरानी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कार्यकाल की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में अधिकारी बेलगाम होकर जनता की आवाज को कुचलने का काम कर रहे हैं। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गणेश उपाध्याय जनता की समस्याओं को लेकर हमेशा तत्पर रहते हैं। पुलिस भाजपाईयों के दबाव में कांग्रेसियों पर मुकदमें लाद रही है। उन्होनें कहा कि यदि जल्द ही बिजली अधिकारी दिनेश चंद्र गुरुरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो प्रदेश स्तर पर जन आन्दोलन किया जायेगा।
इस मौके पर फिरदोस सलमानी, जावेद, एम यू खान ,सईद उर रहमान ,इकबाल अहमद, बाबू, दलीप सिंह बिष्ट महेंद्र जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य प्रकाश बोरा, सुभाष जोशी , महिपाल सिंह बोरा, रॉक ,विनोद जोशी ,दीपु पंत ,महेश ,बलवंत, पुष्कर ,डॉ कार्तिक बसंत मिर्धा,सम्राट संजय मंडल, संजय कुमार ,विक्की मंडल सहित दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित थे।