
चंपावत – उत्तराखंड के चम्पावत में उपचुनाव के मध्यनजर विधायक शिव अरोरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व चंपावत उपचुनाव प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी से चुनाव के सन्दर्भ में विस्तार से वार्ता कर स्थिति से अवगत करवाया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा टनकपुर मण्डल में बूथ स्तर तक सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है व पार्टी कार्यकर्ता टोली बना कर बूथ स्तर पर घर घर जाकर प्रचार कर रहे हैं तथा मतदान को लेकर पन्ना प्रमुख तक की योजना रचना को अंतिम रूप दे दिया है।
आपको बता दे चंपावत उपचुनाव में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा को टनकपुर मण्डल की जिम्मेदारी दी गयी हैं।जिसके चलते शिव अरोरा लगातार चंपावत उपचुनाव में कमान संभाले हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया आपके मार्गदर्शन चंपावत सीट ऐतिहासिक मतों से विजय होने वाली है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने विधायक शिव अरोरा के संगठनात्मक अनुभव व कार्यकुशलता की सरहाना की।