


काशीपुर – उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किया गया बुलडोजर मॉडल अपराधियों के लिये कहर बन कर टूट रहा है। इसी तर्ज़ पर अब उत्तराखंड में भी इस बुलडोजर मॉडल का असर दिखना शुरू हो गया है।
ताज़ा मामला ऊधम सिंह नगर पुलिस ने काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र का है,जहाँ पलिस द्वारा इस बुलडोजर मॉडल का ट्रायल किया गया। यह ट्रायल 100 फीसदी सही साबित हुआ। बुलडोजर चलने के कुछ ही समय के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया।
आपको बता दे कि बीती 09 मई को ग्राम केसरी गणेशपुर थाना कुण्डा क्षेत्र में मिट्टी खुदान को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें एक पक्ष द्वारा फायरिंग की घटना की गयी। उक्त सूचना पर थाना कुण्डा पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि ग्राम केसरी गणेशपुर के साथ मिट्टी खुदान को लेकर जगरूप सिंह, सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी व तीन चार अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अनुप सिंह पुत्र कुलवन्त सिंह व जोगा सिंह के साथ खेत पर मिट्टी उठाने से मना करने पर गाली गलौंच, मारपीट की गयी तथा जान से मारने की धमकी दी गयी साथ ही तीनो व्यक्तियों द्वारा जोगा सिंह उपरोक्त को जान से मारने की नियत से लाईसेन्सी असलहों से फायर किया गया। जिससे जोगा सिंह के सिर पर चोट आयी है जिसको एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

वहीं पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन आरोपी जगरूप सिंह पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। इसी को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह व एएसपी चंद्रमोहन सिंह आरोपी की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर लेकर पहुंचे तथा बुलडोजर से उसकी अवैध संपत्ति ध्वस्त कर दी। संपत्ति ध्वस्त होने के कुछ ही समय के बाद आरोपी जगरूप सिंह ने पुलिस को सरेंडर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस द्वारा पहले बार जिले में बुलडोज़र का प्रयोग करने पर पूरे जिले में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। वही इससे अब अपराधियों के भीतर खौफ उत्पन्न होगा।