

बाजपुर – ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर के ग्राम विक्रमपुर में मज़दूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से कल लगभग पचास मज़दूर घायल हो गये, जबकि दो महिला मज़दूरों की मौत हो गई थी। अब भी कई मज़दूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।
आप को बता दे कल हुए हादसे में ज़्यादातर मज़दूर बुक्सा जनजाति के है. जो राणा फार्म मज़दूरी करने गए थे,वापसी में यह हादसा घटित हो गया। यह सभी मज़दूर बाजपुर के ग्राम भीकमपुरी के रहने वाले है। अभी भी आधा दर्जन से ज़्यादा लोग जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
पुलिस अब यह पता लगा रही है कि यह हादसा कैसे घटित हुआ ? फिलहाल पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शियो का कहना है कि मज़दूरों को ला रहा ट्रैक्टर अचानक अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे ट्राली पलट गई थी। सूचना पर पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार व ग्रामीणों ने घायलों को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया था। वही दर्जनों लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया था।