
रूद्रपुर – कौशल्या एनक्लेव में बैठकी होली का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे लोग होली गीतों पर जमकर थिरके। होली गीतों से पूरा माहौल होलीमय हो गया। सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
होली मिलन समारोह का बैठकी होली के बाद पुरूषोें की खड़ी होली का भी आयोजन हुआ। बैठकी होली में पहुंचने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का स्वागत किया। इस दोरान पूर्व विधायक ठुकराल भी होली के रंग में रंगे नजर आये। उन्होंने सभी को होली की बधाई दी।
श्री ठुकराल ने कहा कि बैठकी व खड़ी होली पर्वतीय समाज की अहम होली होती है। इसके माध्यम से जहां समाज को संगठित किया जा सकता है।
इस दौरान हरीश मिश्रा ललित दुमका पूरन सिंह खेड़ा आनंद सिंह खेड़ा चांद पंथ नारायण दास रमेश रमेश गोस्वामी राम सिंह मेहरा शाहिद थपलियाल सुनील नेहा पांडे हेमा गोस्वामी कंचन हरबोला नेगी रुचि बिष्ट जानकी खेड़ा लता दुमका राधा नीमखेड़ा अनीता किरण मिश्रा कल्पना मिश्रा शोभा मिश्रा अनीता रावत सविता आदि लोग मौजूद थे।