

रुद्रपुर – कानून के हाथ कितने लम्बे होते है,गुनहगार कितना भी शातिर क्यों न हो एक न एक दिन कानून की गिरफ्त में आ ही जाता है। इसकी जीती जागती मिसाल रुद्रपुर के एक साल पहले हुआ मर्डर का खुलासा है।
घटना एक साल पहले 28 मार्च 2021 को घटित हुई थी, 16 वर्षीय रणजीत उर्फ़ लड्डू को कोई बहलाफुसला कर घर से ले गया था। जिसका पता नहीं चलने पर उसकी माँ ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति का शव खटीमा क्षेत्र में 29 मार्च 21 को मिला था। जिसके कपडे एवं फोटग्राफस खींच कर रखे गये थे। मृतक के माता पिता से जब शिनाख्त के लिये लाया गे तो मां वादिनी उसे अपने लड़के के रूप में पहचान लिया था, किन्तु लड़के के पिता के पहचानने में संदेह किया गया था। जिस कारण मृतक के माता पिता का DNA सेम्पल लेकर मृतक से मिलान किया गया तो दोनों ही मृतक के जैविक माता-पिता मिले थे।

पुलिस को जांच के दौरान घटना स्थल के CCTV कैमरे चेक करने पर मृतक को उसे घर के पास से कोई व्यक्ति अपनी बाइक में बैठाकर ले जाता हुआ दिखाई दिया था। पुलिस ने मृतक की मोबाइल लोकेशन देखि और मोबाइल डिटेल निकाली तो एक सदिग्ध मोबाइल नंबर पर सबसे ज़्यादा बात हुई थी | लोकेशन चैक किया तो दोनो न0 भूरारानी से होते हुए दिल्ली और दिल्ली से चण्डीगढ़ तक पहुंचा | वहा पर मृतक का मोबाइल नम्बर बन्द हो गया तथा सदिग्ध मोबाइल नंबर का लोकेशन खटीमा में मिला था, जहा पर मृतक का शव मिला था। उसके बाद दोनो मोबाईल और सिम कभी चालू नहीं हुए |
जांच में पुलिस को पता चला कि संदिग्ध मोबाईल पर गुरजन्त सिंह पुत्र श्री बखविन्दर सिंह निवासी सस्तमपुर पो० रम्पुरा बुर्जुग थाना खजूरिया जिला रामपुर उ0प्र0 का था। जिसकी तभी से संदिग्धता के आधार पर तलाश जारी थी, किन्तु वह मिल नहीं पा रहा था अभि0 की तलाश एवं मुकदमे के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा एक टीम का गठन किया गया इस बीच समय अधिक हो जाने के कारण अभियुक्तगण निश्चिन्त हो गये थे।
पुलिस के गुरजन्त के घर तलाश करने पर वह घर पर नहीं मिलता था। जिसके बाद पुलिस ने लड़ाई झगडे का मामला बता कर उससे ज़रूरी पूछताछ करने की बात कही।
पुलिस की इस सूचना पर गुरजन्त चाचा 9 मार्च को उसे रुद्रपुर कोतवाली लाया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो गुरजन्त से कबूल किया कि लड्डू उर्फ रणजीत से मेरी मुलाकात फोन काल से हुई वह लड़की बनकर बात करता था। जब उससे आमने सामने मुलाकात हुई तब भी वह जिन्स टाप पहने हुए एक सर में चुन्नी डाले ही मिला और अपना नाम भी लड़की का ही बताया मुझे भी विश्वास था कि यह लड़की ही है।
24 मार्च 2021 को गुरजन्त ने मृतक से शादी करने का प्रस्ताव रखा जिसे मृतक ने स्वीकार किया तब अभियुक्त मृतक को अपनी बाइक से अपने घर रुस्तमपुर बिलासपुर ले गया जहा अभियुक्त ने उसके साथ संबंध बनाने चाहे तो तब उसे पता लगा कि वह लड़की नहीं है लड़का है तब उसने मृतक के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए थे। पुलिस के डर के मारे दोनों अगले दिन चण्डीगढ़ चले गये, किन्तु उसने यहाँ रहने से मना किया तो फिर अभियुक्त के पर रुद्रपुर आ गये। मृतक अपने घर नहीं जाना चाहता था, किन्तु अभि0 गुरजन्त भी अब उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता था।
इस बात की पूरी जानकारी अभियुक्त ने अपने जीजा साहब सिंह उर्फ सब्बी निवासी मझीला पीलीभीत को बताई तो उसके जीजा ने बताया कि इसे मझौला ले आओ यहा किन्नर रहते है। इसे उनके साथ छोड़ देंगे।
27 मार्च 21 की रात्रि में दोनों अपने जीजा के घर खाना खाकर सो गये रात में गुरजन्त ने उसका एक हाथ से गला दवाया और दूसरे हाथ से तकिया से उसका मुह और नाक बन्द किया और उसे मार दिया। यह बात उसने सुबह अपने जीजा साहब सिंह को बतायी कि मैंने इसे मार दिया है तब 28 मार्च 21 की रात्रि में दोनो जीजा साले बाईक से उसे खटीमा के जंगल में फेक आये थे। पुलिस ने इस मामले में दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।