

ऊधम सिंह नगर – उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी लगातार मजबूती से आगे बढ़ रही है तो वहीं आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक भी आम आदमी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का काम कर रहे हैं।
इसी के चलते दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी की प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से वोट देने की अपील की। बता दें कि विधानसभा चुनाव के मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे ही राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों का दौरा होता दिखाई दे रहा है।
तो वही आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक भी विभिन्न विधानसभाओं का भ्रमण कर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की जनता से अपील कर रहे हैं। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड की जनता इस बार बदलाव चाहती है और उत्तराखंड में बदलाव करने का मन बना चुकी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनता को धोखा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता उनकी पार्टी से ही नाराज है और आम आदमी पार्टी को लाने का मन बना चुका है। इस दौरान उन्होंने जनता से आम आदमी पार्टी के पक्ष में 14 फरवरी को मतदान करने की अपील की।