
किच्छा – प्रधानमंत्री मोदी एक मदारी है झूठ और जुमला का पुलिंदा है, जिसने किसानों के साथ धोखा देते हुए वादाखिलाफी की है। संयुक्त किसान मोर्चा भाजपा को सबक सिखाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में खड़ा है। संयुक्त किसान मोर्चा ने कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड को अपना समर्थन देते हुए भारी मतों से विजयश्री दिलाने का संकल्प लिया है।
नगर के बरेली रोड पर स्थित होटल नीलकंठ में किसान संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने खुले तौर पर प्रधानमंत्री मोदी पर किसानों को धोखा देने, वादाखिलाफी करने का खुला आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक मदारी है झूठे वादों और जुमलों बाजी का पुलिंदा है। ऐसे धोखेबाज और मक्कार को सबक सिखाने के लिए किसानों ने एवं संयुक्त गधा मोर्चा ने भाजपा के विरुद्ध बिगुल बजा दिया है सदर विधानसभा के 5 राज्यों में हो रहे चुनाव में किसान भाजपा के विरोध में खड़ा हुआ है तथा भाजपा प्रत्याशी को हराने के लिए एकजुट है।
उन्होंने किच्छा विधानसभा पर कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ को पूरा समर्थन देने के लिए खुला ऐलान किया।संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जो किसान एवं किसान मोर्चा के सदस्य भाजपा प्रत्याशी के साथ चलकर भाजपा के पक्ष में बोर्ड मांग रहे हैं, वह किसान नहीं बल्कि किसानों के दुश्मन हैं, वाहेगुरु जी उन्हें सद्बुद्धि दे।
संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता के दौरान साफ शब्दों में कहा कि जो भाजपा प्रत्याशी हमारे गांव भिंड में आकर वोट मांगने का प्रयास करेगा उसे गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। तीनों कृषि काले कानूनो को वापस लेने के दौरान हुए आंदोलन में शहीद हुए किसानों पर दो शब्द का भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफसोस और दुख व्यक्त नहीं किया। ऐसा व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बनने लायक नहीं है, 2022 में 5 राज्यों में हो रहे चुनाव में संयुक्त किसान मोर्चा भाजपा प्रत्याशियों का विरोध कर रहा है तथा 2024 में लोकसभा के लिए होने वाले चुनाव के लिए अभी से कमर कसे हुए है तथा वह किसी भी हालत में केंद्र की सत्ता पर भाजपा को काबिल नहीं होने देगा।
बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुनः दोहराते हुए कहा कि किच्छा विधानसभा सीट पर तिलक राज बेहड़ को भारी मतों से जिताने के लिए संयुक्त मोर्चा एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं और नेतृत्व उनके हाथ में देकर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए प्रयासरत है। निश्चित रूप से सभी के सहयोग से संयुक्त किसान मोर्चा के सहयोग से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
बैठक में संतोख सिंह, सलविंदर सिंह कलसी, राजेंद्र सिंह खैरा, नवजोत सिंह, प्रभुजोत सिंह,कर्म सिंह, निर्मल सिंह हंसपाल अमन ढिल्लो रंजीत सिंह सुरजीत सिंह चीमा सुखजिंदर सिंह जितेन बागड़ मनप्रीत गोराया गुरविंदर सिंह आदि उयस्थित थे।