– इंडिया नज़र ब्यूरो
किच्छा – जिले की 67 किच्छा विधानसभा क्षेत्र में कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजेश शुक्ला के पक्ष में कई जनसभाओ में हुंकार भरेंगे। सभा को सफल बनाने के लिये भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।
विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल किच्छा विधानसभा में दो-दो जनसभाओ नजीमाबाद धोराडाम में व शांतिपुरी नंबर-2 में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
विधायक शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार में किच्छा का अभूतपूर्व विकास हुआ है। विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि कल प्रातः 9:30 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी राजकीय प्राथमिक विद्यालय धौरा डैम के निकट खेल मैदान में सभा को संबोधित करेंगे, 10:30 बजे खेल मैदान शांतिपुरी नंबर 2 में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।
इस दौरान अजय साहनी, कमल फुलारा, रमेश चंद गुड्डू, कृष्ण कान्हा तिवारी, बंटी खुराना, जीत सिंह,सरोज कुमार मौजूद थे।