

किच्छा – किच्छा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन क्षेत्रों मे तूफानी चुनावी नुक्कड़ सभाएं कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि विकास के लिए उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करें।
कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने विधानसभा क्षेत्र के पंतनगर, गोल गेट, रामलीला मैदान, संजय कॉलोनी, मस्जिद कॉलोनी ,हल्दी क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं कर आगामी 14 फरवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए आशीर्वाद लिया।
कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड़ ने कहा कि पूरे देश में बदलाव की आंधी चल रही है 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में जनता जनार्धन की आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी ने की भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार जन विरोधी नीतियों के कारण जनता त्रस्त है महंगाई वह बेरोजगारी से आम जन परेशान है। मजदूर किसान कर्मचारी युवा की समस्याओं का समाधान प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही कांग्रेस की प्राथमिकता में है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए क्षेत्र के विकास के लिए आमजन के विकास के लिए खुशहाली के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस को मजबूत करें प्रदेश में सरकार बनाने का रास्ता प्रशस्त करें तभी बेरोजगारी महंगाई, भ्रष्टाचार से मुक्त मिलेगी। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि किसानों की दुर्दशा लिए जिम्मेदार किसान विरोधी भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेते हुए 2022 में उत्तराखंड से तथा 2024 में केन्द्र की भाजपा सरकार को बेदखल कर भारत को भाजपा मुक्त बनाने के लिए संकल्पित होना बेहद जरूरी है।
नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड़ का जनता ने बड़े जोश जोश खरोश के साथ स्वागत करते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का भरोसा दिलाया। इस मौके मुख्य रूप से विनोद कोरंगा, पंतनगर मण्डल अध्यक्ष महेंद्र शर्मा,जगदीश चंद, जनार्दन सिँह,मोहन पांडे, हरीश भट्ट, नरेश बिष्ट, अनुराधा जोशी आदि थे।