

रूद्रपुर – निर्दलीय प्रत्याशी विधायक राजकुमार ठुकराल ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। धुंआधार प्रचार के बीच विधायक ठुकराल ने आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी, खेड़ा बस्ती, समेत कई मोहल्लों में डोर टू डोर जनसंपर्क किया और नुक्कड़ सभायें की।
इस दौरान जगह जगह लोगों ने सीटी बजाकर उनका स्वागत किया। वहीं विधायक ठुकराल की धर्म पत्नी कोमल ठुकराल ने महिलाओं की टीम के साथ इंदिरा कालोनी, आदर्श कालोनी में घर घर जाकर समर्थन मांगा।
जनसंपर्क के दौरान विधायक ठुकराल ने कहा इस बार विधानसभा का चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई है। छल प्रपंच करके टिकट कटवाकर कुछ लोगों ने उनके साथ घोर अन्याय ही नहीं किया बल्कि भाजपा को भी पूरे जिले में गर्त में ले जाने का काम किया है। ऐसे लोगों ने पार्टी हाई कमान को गुमराह करके नरेंद्र मोदी के हाथों को भी कमजोर करने की कोशिश की है।
ठुकराल ने कहा कि जनता जानती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्शों पर चलने वाला सही अर्थों में कौन है। विधायक ठुकराल ने कहा उन्होंने छल प्रपंच की राजनीति नहीं की बल्कि जनता के हितों के लिए हमेशा संघर्ष किया। रूद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में आज सड़कों का जाल बिछा है। शहर की सबसे बड़ी नजूल भूमि की समस्या का हल उन्होंने वर्षों की मेहनत निकाला। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के लिए मैं पहले भी तत्पर था और आगे भी रहूंगा। ठुकराल ने कहा उन्होंने राजनीति में पैसा नही कमाया बल्कि लोगों का प्यार और आशीर्वाद कमाया है। आज निर्दलीय होकर भी उनके साथ जो सैलाब है।
वही उनकी पूंजी है। ठुकराल ने कहा कि इस बार रूद्रपुर विधानसभा में सीटी चमत्कार दिखायेगी। भाजपा और कांग्रेस दोनों से युद्ध है युद्ध सामान्य ढंग से लड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि आने वाली 14 फरवरी को क्षेत्र की जनता सीटी के निशान वाला बटन दबाकर नया इतिहास रचेगी।