– इंडिया नज़र ब्यूरो
किच्छा – अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 5 फरवरी को किच्छा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ समेत अन्य विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में नवीन गल्ला मंडी में एक चुनाव जनसभा को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की आगामी 5 फरवरी को नगर की नवीन गल्ला मंडी मैं कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ व अन्य कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित होने वाली चुनावी रैली के लिए राजस्थान केबिनेट मंत्री राजेन्द्र यादव, लोकसभा इंचार्ज एवं प्रदेश मीडिया इंचार्ज जरिता लैतफ्लांग, जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सोनू,कार्यकारी जिला अध्यक्ष हिमांशु बाबा, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण तनेजा आदि ने रैली स्थल का निरीक्षण किया।
चुनाव रैली के संबंध में स्थानीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर व्यापार मंडल आगरा अध्यक्ष राजकुमार बजाज, फिरदोस सलमानी सौरव चिलाना सइदुल रहमान, मोहम्मद ताहिर,कुलदीप सिंह लक्की,राजकुमार ठुकराल,फिरासत खा, कुणाल शुक्ला, नंदलाल गंगवार आदि।