
रुद्रपुर – कांग्रेस सरकार में दर्जा राज्यमंत्री रह चुकी डॉ प्रेमलता सिंह समेत रुद्रपुर मैं कांग्रेस और बसपा छोड़ सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और भाजपा प्रत्याशी शिव अरोड़ा ने पार्टी के चुनाव कार्यालय में सदस्यता दिलाते हुए उनका जोरदार स्वागत किया।

जैसे-जैसे चुनावी सरगर्मियां तेज हो रही है वैसे वैसे भाजपा का कुनवा भी तेजी से बढ़ रहा है, इसी कड़ी में सोमवार को भाजपा चुनाव कार्यालय में बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस और बसपा छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
इस दौरान कांग्रेस की पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रेमलता सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली, वही रुद्रपुर के संभ्रांत ग्रोवर परिवार के लोगों ने भी बसपा छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। वही लंबे समय कांग्रेस से जुड़े बांगा परिवार के लोगों ने भी केंद्रीय रक्षा मंत्री अजय भट्ट और भाजपा प्रत्याशी रीवा अरोरा के समक्ष भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त की। रम्पुरा से कोली समाज और जगतपुरा के तमाम लोगों ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा मैं शामिल हुई पूर्व दर्जा मंत्री प्रेमलता सिंह, बसपा छोड़कर आए बसपा के पूर्व प्रदेश महासचिव नरेश ग्रोवर, बिट्टू ग्रोवर आशु ग्रोवर रिंकू ग्रोवर,मोनी ग्रोवर,अमित आनंद के अलावा रम्पुरा से सोनू चिकारा रविंद्र कोली, कृष्णाकोली, विपिन कोहली, रोहित कोली, अनिल कोली अरविंद कोली, विनोद कोली जगतपुरा से नवीन सिंह विक्रम गुप्ता राहुल ठाकुर सोनू सिंह समेत कई लोगों का केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट और भाजपा प्रत्याशी रीवा अरोरा समेत अन्य भाजपा नेताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि पूरे प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड लहर चल रही है, भाजपा ने 60 का लक्ष्य रखा है। जो पूरा होने जा रहा है अजय भट्ट ने कहा कि रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाने के हर संभव प्रयास किए गए हैं। करीब-करीब सभी कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में उतर गए हैं, जो अभी बचे हैं वह भी सिर्फ मान जाएंगे।
साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग अनुशासनहीनता करेंगे उस उस पर पार्टी हाईकमान फैसला करेगा साथ ही अजय भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुटने की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम दत्ता चंद्रसेन कोली सुरेश परिहार मधु राय, ललित मिगलानी आदि सहित तमाम भाजपाई मौजूद थे।