– इंडिया नज़र ब्यूरो
रूद्रपुर – नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा का चुनाव प्रचार अभियान तेज हो गया है। शिव अरोरा के समर्थन में शहर से लेकर गांव तक सभी भाजपाई अब एकजुट नजर आ रहे हैं। जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को टिकट मिलने के बाद कुछ लोग नाराज थे उन्हें भी अब पार्टी ने मना लिया है। बंगाली समाज के दिग्गज नेता उत्तम दत्ता ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था उन्हें भी पार्टी ने मना लिया है और शिव अरोरा भी खुलकर अब शिव अरोरा के समर्थन में आ गये हैं। जिसके चलते अब बंगाली समाज का रूझान पूरी तरह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में नजर आ रहा है।
भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा के समर्थन में कई टीमें चुनाव प्रचार के लिए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में निकल चुकी है। महिलाओं और युवाओं की टीमें भी शिव अरोरा के समर्थन में अलग अलग प्रचार में जुटी हैं। प्रचार के दौरान हर क्षेत्र से शिव अरोरा को भारी समर्थन मिल रहा है। जिससे उनकी जीत तय मानी जा रही है। वहीं शिव अरोरा के चुनाव प्रचार की कमान बु़िद्धजीवियों की टीम ने अपने हाथ में लेकर प्रचार को धार देने की रणनीति तैयार कर ली है। भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने भी आज शहर के कई स्थानों पर डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से शहर के विकास के लिए एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनाने का आहवान किया।
इस दौरान शिव अरोरा ने कहा उनकी प्राथमिकता रूद्रपुर विधानसभा को समृद्ध बनाने की है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा पर जनता का भरोसा मजबूत हो चुका है। अन्य दलों का इस चुनाव में सूपड़ा साफ होना तय है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में डबल इंजन की सरकार के फायदे जनता अच्छी तरह समण् चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता मोदी की के हाथों को मजबूत करना चाहती है।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की आजादी के बाद से फितरत ही रही है देश को लूटना। कांग्रेस को एक बार फिर जनता सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। शिव अरोरा ने जनता से भाजपा के पक्ष में भारी मतदान की अपील की। इस दौरान जगह जगह लोगों ने बड़ी आत्मीयता के साथ शिव अरोरा स्वागत किया और उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया।