

किच्छा – प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज सैनिक परिवारों, किसानो, मजदूरों के शिक्षित युवा बेरोजगारी के चलते पलायन करने को मजबूर है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्हें अपने ही क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों में प्राथमिकता के आधार पर रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
किच्छा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने अपने चुनावी जन सम्पर्क के दौरान शान्तिपुरी क्षेत्र में मतदाताओं से आगामी 14 फरवरी को होने वाले मतदान में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए उक्त शब्द कहे।
तिलक राज बेहड़ ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानो या सरहदों पर अपने साहस से दुश्मनों के छक्के छुड़ा रहें सैनिकों परिवारों के अलावा अन्नदाताओ, मजदूरो के शिक्षित युवा बेरोजगारी के चलते रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर है। कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने कहा देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सरकार बनते ही कांग्रेस सरकार की पहली प्राथमिकता सैनिक परिवारों किसानो, मजदूरों के बेरोजगार युवाओं को अपने घरों के आसपास तथा जिले में स्थापित औद्योगिक इकाइयों में प्राथमिकता के आधार पर रोजगार मुहैया कराना है।
उन्होंने कहा कि बुजुर्ग वृद्धा विधवा विकलांग पेंशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं उस पर काम किया जाना उनकी प्राथमिकता है। कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने कहा की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण मंहगाई की मार से मजदूर,किसान, व्यापारी, युवा व आमजन त्रस्त है। प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जरूरी है कांग्रेस ही प्रदेश प्रदेश की जनता का विकास कर सकती है, खुशहाली ला सकती है ,खुशहाली लाने के लिए भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस का साथ देकर सत्ता का मार्ग प्रशस्त करने की जरूरत है।
इस मौके पर विनोद कोरंगा, विशेन सिंह कोरंगा, प्रेम आर्या, कैलाश जोशी, दीवान थापा, नारायण कोरंगा, राम सिंह ठठोला, योगेंद्र सिँह, नंदन सिंह, प्रदीप भाकुनी आदि थे।
कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड़ की पुत्री साक्षी बेहड़ ने भी मातृशक्ति से मांगे वोट

किच्छा – कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड़ के समर्थन में साक्षी बेहड़ की अगुवाई में मातृशक्ति ने ग्राम खमरिया में घर घर घर जाकर महिलाओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। साक्षी बेहड ने महिलाओं को विश्वास दिलाया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर ग्रहणीयों को रोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए महिला समूह को मजबूत बनाया जाएगा ताकि महिलाओं को उनके घरों पर ही रोजगार मिल सके।
किच्छा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड़ का चुनाव प्रचार तूफान गति से बढ़ने लगा है। साक्षी बेहड ने मंगलवार को मातृ शक्ति के साथ चुनाव क्षेत्र के ग्राम खमरिया मैं काग्रेस प्रत्याशी के लिए घर-घर जाकर महिलाओं से समर्थन मांगते हुए कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
महिला मतदाताओं से समर्थन के दौरान साक्षी बेहड ने उन्हें विश्वास दिलाया कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनने जा रही है और वह इस बात के लिए संकल्पित हैं कि सरकार बनने पर ग्रहणीयों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए गांव में महिला समूह को प्राथमिकता दी जाएगी तथा घरों पर ही रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। चुनाव प्रचार के दौरान साक्षी बेहड के साथ सुनीता कश्यप, अनिशा बेहड़,सुधा जोशी,आरती सिडाना,सोनम सिडाना, अंजना, कोमल बेहड, रेखा अंजना सिमरन संगीता रिंकी बाठला आदि महिलाये शामिल थी।