

बाजपुर – उत्तराखंड की ऊधम सिंह नगर जिले की बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के भाजपा छोड़ कांग्रेस में आने और उन्हें कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित करने से काँग्रेस में बगावत हो गई है।
कांग्रेस पीसीसी सदस्य सुनीता टम्टा जो बाजपुर से कांग्रेस के टिकट की प्रबल दावेदार थी उनका कहना है कि
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा ‘लड़की हूं लड़ सकती हूँ’ का नारा देने के बाद कांग्रेस पार्टी में महिलाओं को टिकट नही दिये जा रहे है।
उन्होंने महिलाओं और किसानों की अनदेखी करने का आरोप गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस से बगावत कर दी है।उनके समर्थन में किसान आंदोलन राकेश टिकेट के साथ सक्रिय भूमिका निभाने वाले बाजपुर के किसान नेता जगतार सिंह बाजवा खुलकर सामने आ गये है।
टम्टा ने कहा कि वो क्षेत्र की जनता के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तैयार करके आगे बढ़ेंगी। कांग्रेस की बगावत होने से पूर्व कैबिनेट मंत्री की मुश्किलें काफी बढ़ सकती है।
सुनीता टम्टा – पीसीसी सदस्य कांग्रेस
किसान नेता जगतार सिंह बाजवा का कहना है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही ने बाजपुर की जनता के साथ छल करने का काम किया है जिसे क्षेत्र की जनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले चुनाव में सबक सिखाएगी।
जगतार सिंह बाजवा – किसान नेता बाजपुर
बगावत सिर्फ कांग्रेस में ही नही है बल्कि भाजपा को भी टिकट के दावेदारों को टिकट न देने के कारण भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।