– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय की सबसे चर्चित और हॉट सीट रुद्रपुर विधानसभा की हो गई है। इस सीट से टिकट पाने के लिये जहाँ वर्तमान विधायक राज कुमार ठुकराल और उनके समर्थक टिकट के लिये मनोतिया मांग रहे है,वही इस सीट पर प्रत्याशी घोषित करने के लिये हाई कमान को भी पसीने छूट रहे है। संघ और भाजपा संघठन अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में दिल्ली दरबार तक लगे हुए है। आप को बता दे कि वर्तमान में पिछले दो चुनावों में इस सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में राज कुमार ठुकराल जीत हासिल कर चुके है। इस बार भी वो प्रबल दावेदार है,लेकिन इस बार कई अन्य संभावित प्रत्याशियों ने इस सीट से अपनी परबा दावेदारी जताई है। जिसमे मुख्य रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष शिव अरोरा मुख्य है। जिन्होंने अपने कार्यकाल में जिले को भाजपा को मज़बूत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है वो जहाँ संघठन में अपनी मज़बूत पकड़ रखते है, वही वो संघ से जुड़ होने के कारण भाजपा संघठन से जुड़े है।
जैसी कि शिव अरोरा के समर्थको में चर्चा है कि उनकी मज़बूत दावेदारी और स्वच्छ छवि के कारण लगभग उनको टिकट हाई कमान से फाईनल ही माना जा रहा है। सिर्फ घोषणा होना वाकी है। लेकिन उनकी मज़बूत दावेदारी के बीच वर्तमान भाजपा विधायक गट के विद्रोह को लेकर भी हाई कमान मंथन कर रहा है। जानकारी के मुताबिक दोनों दावेदारों को दिल्ली दरबार बुलाया गया है। अब देखना यह होगा कि भाजपा किसे अपना प्रत्याशी घोषित करती है ?
टीवी चैनलों के सर्वे में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है,हालांकि यह सर्वे अनुमानित होते है और उससे उलट कई बार परिणाम आ चुके है। लेकिन भाजपा की पेशानी पर इन सर्वो को लेकर भी चिंता की लकीरे खींची हुई है। वो हर सीट पर जिताऊ उम्मीदवार को उतारने की कोशिश में लगी हुई है।
ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि जिले की सबसे महत्वपूर्ण सीट रुद्रपुर पर भाजपा हाई कमान अपने निवर्तमान विधायक राज कुमार ठुकराल पर विश्वास करती है या शिव अरोरा पर विश्वास जताती है ? इस बार का यह चुनाव कई लोगो के लिये मूँछ का सवाल बन गया है। सत्ताधारी भाजपा के लिये जिले की दूसरी सीटों पर भी मुश्किलें कम नहीं हो रही है।