– नीरज
धारचूला – पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी छेत्रों में भारी बर्फवारी के बाद बी आर ओ कर्मिकों के निर्वाचन में भाग लेने पर अड़चन आ गयी है। भारतीय सीमा पर सड़क व अन्य कार्यों में तैनात 3000 से ज्यादा मजदूर व कर्मचारी मार्ग बंद हो जाने के कारण फंस गए हैं।
प्रदेश में चुनाव का समय निकट आने के साथ ही इनके वोटिंग की चिंता भी बढ़ गयी है। इनमे ज्यादातर मजदूर स्थानीय हैं। हालात की जानकारी जिला प्रशासन तक पहुचने के बाद जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने बताया कि इस संबंध में बी आर ओ के अधिकारियों से बैठक कर उचित निर्णय लिया जाएगा। उनकी माने तो उच्च हिमालयी छेत्रों में फंसे ऐसे लोगों के वोट भी जरूर कराये जाएंगे।