
– सोम कोली
रुद्रपुर – सत्ता पक्ष हो या चाहे विपक्ष सत्ता पाने के लिये ऐड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। हालांकि अभी चुनाव की तिथि घोषित नही हुई है, मगर राजनीतिक पार्टियां कोई कोर कसर नही छोड़ रही है। कांग्रेस द्वारा ‘परिवर्तन यात्रा’ निकाली तो भाजपा ने ‘विजय संकल्प यात्रा’ निकाल रही है। यात्राओं, रैलियों एवं जनसभाओं के माध्यम से जनता को साधने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में आज भाजपा द्वारा विजय संकल्प यात्रा रुद्रपुर पहुची जहाँ उसका भव्य स्वागत किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आज विजय संकल्प यात्रा के रुद्रपुर पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह पर भव्य जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। भाजपा विजय संकल्प यात्रा के माध्यम से जनता को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रही है। यह यात्रा प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विजय संकल्प यात्रा रूप में निकाली जा रही है। रुद्रपुर पहुँची विजय संकल्प यात्रा बाइक व कार रैली के साथ रुद्रपुर पहुंची। जहां रुद्रपुर में जोरदार तरीके से भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद विजय संकल्प यात्रा का किच्छा विधायक,किच्छा कार्यकर्ताओ द्वारा किच्छा विधानसभा स्थित टोल प्लाजा पर भी ज़ोरदार तरीके से भव्य स्वागत किया गया।
देखना यह होगा कि राजनीतिक होड़ में यह रैलियां कितना कामयाब होती है और किसके सर पर राज्य की बागडोर छोड़ती है।