
– नीरज सिंह धारचूला
धारचूला – भाजपा का विजय संकल्प रथ धारचूला पहुंचा ।जिसमे मुख्य वक्ता रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट सांसद अजय टम्टा, शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय ने शिरकत की । विजय संकल्प यात्रा रथ का स्वागत पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ आर्मी तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा रैली के साथ मंच तक रोड शो किया गया।
रथ में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट सांसद अजय टम्टा, शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय,व अन्य गणमान्य सवार थे। भाजपा के साठ पार के नारों के साथ रथ मंच पर पहुंचा। जहा मे भाजपा के द्वारा जनता को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया। सभा में अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे और नरेंद्र मोदी के नाम का गुणगान किया।
मुख्य वक्ता के रूप में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की भाजपा की रैली में दावेदार धन सिंह धामी व महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रान्नद महाराज के बिच में जंग दिखाई दी। लगातार धन सिंह धामी ओर महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रान्नद के नारे लगते रहें।