

बाजपुर – देहरादून में होने वाली राहुल गांधी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए बाजपुर के सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए यशपाल आर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं से देहरादून जाने की अपील की।
बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में अपनी सरकार बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। वहीं उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूती देने के लिए राहुल गांधी भी16 दिसंबर को देहरादून आ रहे हैं। राहुल गांधी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने बाजपुर के सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की।
इस दौरान यशपाल आर्य के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान यशपाल आर्य ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार ने जनता को बहुत परेशान किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस रैली के माध्यम से शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा और यह रैली ऐतिहासिक रैली बनकर सामने आएगी।