
बाजपुर – यहां के भगत सिंह चौक की दुर्दशा को सही करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह द्वारा मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। इस दौरान नगर पालिका प्रशासन द्वारा भगत सिंह की प्रतिमा के चबूतरे के चारों और जाली लगाने का कार्य किया जा रहा है।
बता दें कि काफी लंबे समय से बाजपुर के भगत सिंह चौक पर लगी भगत सिंह की प्रतिमा और चबूतरे की हालत काफी खराब हो चुकी थी। जिसको सही कराने की मांग को लेकर लोग लगातार स्थानीय प्रशासन से मांग कर रहे थे। जिसके चलते बाजपुर नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने भगत सिंह चौक की प्रतिमा और चबूतरे को दुरुस्त कराने के कार्य को शुरू करा दिया है।
इस दौरान उन्होंने बताया कि मुख्य चौराहे पर वाहनों की आवाजाही के चलते चबूतरा क्षतिग्रस्त हो गया था और जाली ना लगे होने के कारण आवारा जानवर चबूतरे पर बैठकर उसे गंदा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है और जल्द ही जाली लगवा कर भगत सिंह चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा करा दिया जाएगा।