
रूद्रपुर – पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल आर्य का 30 नवम्बर को जिला कांग्रेस कार्यालय में जोरदार स्वागत किया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य कांग्रेस में घर वापसी के पश्चात 30 नवम्बर को पहली बार रूद्रपुर पधार रहे हैं। जिला मुख्यालय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पहुंचने पर प्रातः 11 बजे यशपाल आर्य का जोरदार स्वागत किया जायेगा।
यशपाल आर्य के स्वागत को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोरदार तैयारियां की जा रही है। इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़, भुवन कापड़ी एवं जसपुर के विधायक आदेश चैहान भी मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष गावा ने जिले भर के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से यशपाल आर्य के स्वागत के लिए अधिक से अधिक संख्या में 30 नवम्बर को जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचने की अपील की है।