– इंडिया नज़र ब्यूरो
नई दिल्ली – आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम सन्देश में केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गये तीनो कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान किया है। अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि हम किसानो के हित में लाये गये तीनो कानूनों को किसानो को समझाने में नाकमा रहे। उनकी भावनाओ के अनुरूप तीनो कृषि कानूनों को वापस लिया गया है।
उन्होंने किसानो से आग्रह किया कि वो अब अपने खेतो में वापस चले जाये और नई शुरुआत करे.उनके हिट के लिये सरकार काम करती रहेगी। तीनो कृषि कानूनों पर किसान संघठनो ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे किसानो की बड़ी जीत बताया है। साथ ही कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में किसानो के प्रबल विरोध के चलते केंद्र सरकार ने यह निर्णय किया है।
वही किसान आंदोलन से जुड़े और लखीमपुर खीरी घटना में जीप से कुचल देने के शिकार किसान नेता तेजेन्द्र सिंह विर्क ने कहा है कि केंद्र सरकार के तीनो कृषि बिलो की वापसी इस आंदोलन से जुड़े शहीद किसानो को सच्ची श्रद्धांजलि है,क्यों कि उनके ही कारण हम यह जीत हासिल कर सके है।
गुरु नानकदेव जी प्रकासोत्सव पर किसानो की बड़ी जीत है,अब केंद्र सरकार को आभास हो गया था कि अन्नदाता की आवाज़ को अनसुना नहीं किया जा सकता। एकतरह से यह देश के अन्नदाता की जीत है और उसकी असली दिवाली अब हुई है।