
ऊधम सिंह नगर – उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री यश पाल आर्या का विरोध उनके गृह क्षेत्र बाजपुर में बढ़ता ही जा रहा है। यह विरोध कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस के कुछ नेता और किसान कर रहे है। यदि यह विरोध बड़ा तो यश पाल आर्य की मुश्किलें बढ़ सकती है। कैबिनेट मंत्री को बाजपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने पर कॉलेज झंडों से विरोध करने की बात कही जा रही हैं।
बता दें कि कांग्रेस से भाजपा और भाजपा से कांग्रेस में वापसी करने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की बाजपुर में अब कांग्रेस का अंदरूनी विरोध झेलना पढ़ रहा है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनीता टम्टा के समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ओर किसानों ने लोहिया पुल के समीप बैठक आयोजित की। जहा किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यशपाल आर्य को कांग्रेस की टिकट से बाजपुर में चुनाव लड़ने पर विरोध करने की बात कही।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यशपाल आर्य ने जनता ओर पार्टी कार्यकर्ताओं को धोखा देने का काम किया है, लेकिन इस बार लोग यशपाल आर्य को सबक सिखा कर रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य मौसम के अनुसार अपनी राजनीति बदलते हैं ऐसे दल बदलू नेताओं को बाजपुर की जनता स्वीकार नहीं करेगी।