

किच्छा – यूगांडा पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2021 में रुद्रपुर निवासी मनोज सरकार शनिवार को यूगांडा के लिए रवाना होंगे। टोक्यो पैरालंपिक प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता मनोज देश के दूसरे खिलाडिय़ों के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यूगांडा जाने से पहले पदक विजेता मनोज को किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने सम्मानित करते हुए युगांडा यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। मनोज को हाल ही में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी सम्मानित किया है।
आज किच्छा के विधायक आवास पर टोक्यो पैरालंपिक प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन करने वाले कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार को सम्मानित करते हुए विधायक शुक्ला ने कहा मनोज जैसे युवा देश के नौजवानों के लिए प्रेरणा देने का काम करते हैं। सीमित संसाधनों में मनोज ने पैरा बैडमिंटन के क्षेत्र में देश का सिर ऊंचा किया है। उनके हौसले के आगे उनकी किस्मत को भी बदलना पड़ा और उन्होंने वो सब पाया जिसके वो हकदार हैं।
इस दौरान मनोज ने बताया कि वो शनिवार को 21 नबम्वर तक यूगांडा में होने वाली पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उनके साथ देशभर के तमाम खिलाड़ी, कोच व अन्य टीम यूगांडा जाएगी। इस पर विधायक ने उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें सम्मानित करने पर बधाई भी दी। इस दौरान मनमोहन सक्सेना, विवेक राय, सन्दीप अरोरा मौजूद थे।