– अज़हर मलिक
बाजपुर – जैसे जैसे चुनाव नज़दीक आ रहे है सभी पार्टियों में गुटबाजी बढ़ती जा रही है। लेकिन इस बीच इसमें सबसे ज़्यादा गुटबाजी कांग्रेस में है। बाजपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुकी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनीता टम्टा के समर्थको ने ताज़ा ताज़ा कांग्रेस में आये पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के खिलाफ बिगुल बजा दिया है।
आप को बता दे कि भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या ने बाजपुर से चुनाव लड़ने का एलान किया था। यह बात कॉंग्रेसियो को हजम नहीं हो रही है। वो अब यशपाल आर्य के विरोध की बातें करने लगे है। ऐसे में कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है और टिकट को लेकर राजनीतिक बाण शुरू हो गये है। जिससे कांग्रेस को नुक्सान होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
बीते दिनों पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनीता टम्टा के समर्थन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के बाजपुर से चुनाव लड़ने पर काले झंडे और डंडों से विरोध करने का ऐलान किया था।
वही पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरेंद्र सिंह लाडी के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के बाजपुर से ही चुनाव लड़ने की बात कही गई है। बैठक के दौरान हरेंद्र सिंह लाडी ने कुलविंदर सिंह किंदा के बयान को भाजपा की राजनीति बताया और साथ ही कुलविंदर सिंह किंदा द्वारा यशपाल आर्य को लेकर दिये गए बयान पर निंदा व्यक्त की।
इस दौरान हरेंद्र सिंह लाडी ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य कुमाऊं की टिकट बांटने का दम रखते हैं, ऐसे में बाजपुर से उनकी टिकट कटना असंभव है। उन्होंने कहा कि टिकट की दावेदारी करना सबका अधिकार है लेकिन अपशब्दों का प्रयोग करना मर्यादा का उल्लंघन है, जो उचित नहीं है।