

रुद्रपुर – उत्तराखंड में आपदा पीड़ितों को कोई मदद नहीं पहुंच रही है,राज्य सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। भाजपा नेता अपनी फोटो खिचवाकर आपदा पीड़ितों का अपमान कर रहे है। ऐसे में अब राज्य में बदलाव ही एक विकल्प रह गया है।
यह बात इंडिया नज़र से विशेष बातचीत में दिल्ली के पूर्व कांग्रेसी विधायक ऑल इंडिया श्री गुरु सिंह सभा के केंद्रीय अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह ने कही।
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार हिटलर से भी दो हाथ आगे हो गई है। किसानो छात्रों आमजन की आवाज़ नहीं सुन रही है बल्कि पूंजीपतियों की गोद में खेल रही है। किसान एक साल से अपने हको की लड़ाई लड़ रहा है। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यह सरकार अन्नदाता की विरोधी है।
उत्तराखंड सरकार पर भी हमलावार होते हुए उन्होंने कहा कि कुमायूं में आपदा आने के बाद मात्र मामूली मुआवज़ा देकर सरकार ने इतिश्री ली। गरीबो के मकान,झोपड़े आपदा से पूरी तरह नष्ट हो गये उनके सामने रोटी रोज़ी की समस्या उत्पन्न हो गई। लेकिन सरकार ने उनके उत्थान लिये कोई योजना नहीं चलाई। सहायता न मिलने से भुखमरी के कगार पर है। इन्हे कोई देखने वाला नहीं है।
श्री मारवाह ने आरोप लगाया कि राज्य में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हो गई है,किसानो की फसलों मुआवज़ा नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में किसानो के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सरकार को तुरंत उनको मदद देनी चाहिए।
साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही किसानो और आपदा पीड़ितों को समुचित मुआवज़ा नहीं दिया गया तो आल इंडिया केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा आवाज उनके हको की लड़ाई के लिये सड़को पर आंदोलन करेगी और उनको हक दिलायेगी।
इस अवसर पर किच्छा गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह विर्क ने कहा कि आपदा पीड़ितों और किसानो के साथ न्याय दिलाने के लिये जो भी संघर्ष करना होगा,उससे संघटन पीछे नहीं हटेगा। लोकतंत्र में अपनी आवाज़ उठाने को कोई नहीं रोक सकता।
