– इंडिया नज़र ब्यूरो
रूद्रपुर – क्षेत्रीय विधायक राज कुमार ठुकराल ने ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर 7 आजाद नगर में विद्युतीकरण कार्य का नारियल फोड़कर विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा कि आजाद नगर में विद्युत लाईनें अस्त व्यस्त होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई विद्युत पोल भी जर्जर हालत में थे। लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए उन्होंने विद्युत विभाग को व्यवस्थाएं दुरूस्त करने को कहा था, जनहित में अब आजाद नगर में विद्युतीकरण शुरू हो गया है। इसके तहत नये विद्युत पोल गाने के साथ ही फाईवर वाली विद्युत केबल भी डाली जायेगी जिससे आये दिन होने वाले फाल्ट से छुटकारा मिलेगा।
इसके साथ ही आजानगर में विद्युत ट्रांसफार्मर की भी क्षमता बढ़ाई जायेगी। श्री ठुकराल ने कहा कि जनता की सेवा के लिए वह हमेशा तत्पर हैं। जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने आजादनगर की अन्य समस्याओं के भी निराकरण का आश्वासन दिया। दीपावली से पहले विद्युतीकरण की सौगात मिलने पर मोहल्लेवासियों ने विधायक ठुकराल का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जेई कुलदीप कुमार, पार्षद शिव कुमार गंगवा, जी एल गंगवार, सोमपाल, अशोक यादव, डी के गंगवार, अमरपाल, सतपाल लोधी, विवेक गंगवार, प्रेमवती, लक्ष्मण गंगवार, दिनेश लोधी, सागर मण्डल साधन मण्डल,अशोक कुमार वर्मा, सुरेश कश्यप, डाल चन्द्र गंगवार, काशी राम, विनोद वाल्मीकि, राकेश वाल्मीकि आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।