

खटीमा – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय दौरे पर खटीमा पहुंचे उसके उपरांत उन्होंने खटीमा आश्रम पद्धति जनजाति स्कूल का निरीक्षण किया। वह मौके पर ही संबंधित कार्यदाई संस्था एवं अधिकारी को निर्देश दिये है कि कार्यों में तेजी लाना सुनिश्चित करें।
उसके बाद उन्होंने खटीमा कृषि उत्पादन मंडी में पहुंच कर धान केंद्रों का निरीक्षण किया और वहां रखे नमी यंत्र से गुणवत्ता को भी देखा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।
उन्होंने कांटे में रखकर धन तोल यंत्र को भी देखा व मंडी में किसानों से वार्ता कि मंडी में किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं के संबंध में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग होते हुए शहर में हनुमान मंदिर पहुंच कर हनुमान संतोषी मां दर्शन किए उन्होंने प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने नव निर्माण शहीद स्मारक मैं पहुंच कर कार्यों का अवलोकन किया संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गति लाने के भी निर्देश दिए कि कार्यों में गुणवत्ता पारदर्शिता एवं समय का विशेष ध्यान रखा जाए। वही मुख्यमंत्री ने पुराना अस्पताल खटीमा मैं अस्थाई सैनिक कैंटीन के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री द्वारा स्थानीय लोगों से वार्ता वार्ता करते हुए लोगों का हालचाल जाना साथ ही स्थानीय मार्केट पर मूंगफली खरीदी। मुखड़ी विक्रेता चिरौंजी से हाल-चाल भी पूछा। उन्होंने कहा कि इस दुकान पर आने से पुरानी यादें ताजी हो गई है।
उन्होंने खटीमा में नवनिर्मित एकलव्य स्कूल भवन का भी अवलोकन किया नागरिक चिकित्सालय खटीमा मैं पहुंच कर उन्होंने आयुष विभाग आकस्मिक सेवाएं का औचक निरीक्षण किया। वहां भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने ग्राम पहेनिया खटीमा में नया बस अड्डा निर्माण भूमि का अवलोकन किया।