

किच्छा – भारी बारिश से नगर में भी व्यापरियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है,इसको लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरु से मिलकर व्यापरियों के नुकसान की जानकारी दी और उन्हें समुचित मुआवज़ा देने की मांग की।
इस पर जिलाधिकारी ने व्यापार मंडल को आश्वासन दिया कि आपदा में हुए नुकसान का आकलन और सर्वे करवाया जा रहा है। इसके बाद शासन को अवगत करा कर उन्हें मुआवज़ा प्रदान किया जायेगा।
व्यापार मंडल के नितिन फुटेला,राज कुमार बजाज और विजय अरोरा ने संयुक्त ब्यान में कहा कि जिन व्यापारियों का नुकसान आपदा में हुआ है वो लिखित रूप से तहसीलदार को सूचित करे और उसकी जानकारी व्यापार मंडल को भी दे जिससे उनको मुआवज़ा दिलवाने की कार्यवाही की जा सके।