
– मोहम्मद यासीन
पंतनगर एयरपोर्ट – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में आपदा आने के बाद चैन से नहीं बैठे है। वो अपने चौपड़ में बैठ कर जहाँ आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे कर रहे है, वही आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में मदद भी पहुँचवा रहे है। आपदा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करके जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पन्तनगर एयरपोर्ट पहुचे। तो वहाँ वो पत्रकारों से मुखातिब हुए।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि मूसलाधार बारिश से प्रदेश के सभी जनपद प्रभावित हुए है। सरकार के सभी मंत्री, संगठन के कार्यकर्ता राहत बचाव में जुटे हुए है। प्रदेश के इस आपदा से अब तक 7 हजार करोड़ का नुक्सान हुआ है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और वायु सेना की टीम लगातार राहत बचाव का काम कर रही है। लोगो को राहत सामग्री बाटी जा रही है। बारिश के कारण किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए है। प्रदेश में फंसे हुए पर्यटको को निकालने के लिए तीन वायु सेना के हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है। आपदा से सम्पर्क मार्ग, बिजली लाइन, संचार ध्वस्त हो जाने से कट गए थे। हालांकि टीम व्यवस्थाओं को बनाने में जुटी हुई है। तीन मार्ग क्षतिग्रस्त है। वैकल्पिक मार्ग खुले हुए है। चार धाम यात्रा शुरू कर दी गयी है। आपदा से हुए नुकसान को पुननिर्माण कर प्रदेश को आगे बढाने का काम करेंगे।