

बाजपुर – उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद बाजपुर विधानसभा क्षेत्र से उनका चुनाव लड़ना पक्का माना जा रहा है। उन्होंने इसकी घोषणा भी कर दी है कि वो बाजपुर से ही चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में पिछले साढ़े चार सालो से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे कांग्रेसी नेताओ के अरमानो पर पानी फिरता नज़र आ रहा है।
बाजपुर क्षेत्र की कांग्रेस नेत्री और कांग्रेस पीसीसी सदस्य सुनीता टम्टा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के टिकट पर अपनी दावेदारी थोक दी है।
अपना दर्द बयाँ करते हुए उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वो काफी लम्बे समय से कांग्रेस पार्टी के लिये काम कर रही है,ऐसे में उनका अधिकार बनता है कि वो अपनी टिकट की दावेदारी करे। उन्होंने इस बात की जानकारी कांग्रेस हाई कमान को भी दे दी है।
उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी शीर्ष नेतृत्व पर पूरा विश्वास है कि उनकी दावेदारी को मज़बूत मानते हुए पार्टी इस पर उचित फैसला करेगी।